
Ranchi : पत्नी के आत्महत्या के मामले में फंसे तत्कालीन जिला कार्यपालक दंडाधिकारी महुआडांड़ लातेहार जितेंद्र कुमार गुप्ता को दोबारा निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ यह खबर प्रकाशित हुई थी कि लातेहार जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार किये गये हैं. उपायुक्त लातेहार ने यह सूचना 29 फरवरी 2024 को ही दी थी, यह घटना रांची की थी जिसके बाद सरकार ने रांची डीसी व एसएसपी से जांच प्रतिवेदन मांगा था. मामले पर अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली. हालांकि जितेंद्र गुप्ता ने यह सूचना बाद में दी कि कोतवाली थाना में केस दर्ज है और इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इस मामले में उन्हें 28 फरवरी 2024 की तिथि से निलंबित किया गया था. जेल से बाहर आने के बाद वापस उन्होंने काम पर योगदान दिया है, जिसे स्वीकृत करने के बाद दोबारा उन्हें निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय रांची में रिपोर्ट करना होगा.
इसे भी पढ़ें – पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमेश कुमार रिटायर



