ChaibasaCrime NewsJharkhand

चाईबासा : मनोहरपुर में गीतांजलि एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत,  पहचान में जुटी पुलिस

Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. हावड़ा मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मनोहरपुर पूर्वी कैबिन के समीप एक रेल यात्री की ट्रेन से गिरने से घटना स्थल पर मौत हो गयी. यात्री की पहचान अब तक नहीं हुई है.  रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि ट्रेन तेज रफ़्तार में मनोहरपुर स्टेशन से पार हो रही थी, तभी एक यात्री ट्रेन से गिरा. तेज रफ्तार ट्रेन से गिरने के कारण यात्री को सिर पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. आसपास काम पर मौजूद कुछ रेल कर्मियों ने घटना को देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना आरपीएफ और जीआरपी को दी. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस फ़िलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button