ChaibasaJharkhand

चाईबासा : एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार वरना राज्यव्यापी विरोध होगा : अनिल महतो

Chaibasa : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत सिकरवार व उनके परिवार के ऊपर हजारीबाग में हुए हमले को अमानवीय घटना बताया है. उन्होंने कहा  कि विगत कुछ सालों में अधिवक्ताओं के ऊपर कई हमले हो चुके हैं. ऐसे में अब एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना सरकार के लिए नितांत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को ऊपर हो रहे लगातार हमलों से राज्य भर के  अधिवक्ता मर्माहत हैं. अगर इस वित्तीय वर्ष में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होता है, तो सामूहिक रूप से पूरे झारखंड में इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. उन्होंने कहा किघटना को लेकर जल्द ही स्टेट बार काउंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा. अनिल महतो ने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होता है. इस तरह एक वरिष्ठ अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर उन्हें तथा उनके परिवार को घायल करके समाज में भय एवं आतंक का माहौल पैदा करने का कार्य किया गया है. उन्होंने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि हेमंत सिकरवार के ऊपर हमला पूरे अधिवक्ता समाज के ऊपर हमला है.

इसे भी पढ़ें – ओएलक्स पर विज्ञापन देख सूझा अपराध, फोन पर बुलाया फिर चाकू के बल पर लूट लिए कैमरा-मोबाइल

Related Articles

Back to top button