JharkhandRanchi

रांची : भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर ही लेप्रोसी को कर सकते हैं खत्म

Ranchi : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और एंटी लेप्रोसी (कुष्ठ) डे के मौके पर सिविल सर्जन ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पहले तो बापू को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार, डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी ऑफिसर डॉ. आरएन शर्मा, डीआरसीएचओ डॉ. शशिभूषण खलखो, डब्ल्यूएचओ के डॉ. मनोज कुमार, डीएफआइटी डॉ. गौतम, एमओ डॉ. शोभा किस्पोट्टा ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलायी.

साथ ही कहा कि इसके तहत 30 जनवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक अभियान चलाया जायेगा. वहीं लोगों को लेप्रोसी के मरीजों के प्रति भेदभाव और छुआछूत की भावना को दूर करने को लेकर जागरूक किया जायेगा. लोगों को इस सोच से ऊपर उठने की जरूरत है. जिससे कि मरीजों की पहचान करते हुए उनका प्रापर इलाज किया जा सके.

कुष्ठ कॉलोनी में बांटे किट

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ओवरब्रिज के पास स्थित निर्मला कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे. जहां अधिकारियों ने लोगों को कंबल व सेल्फ केयर किट दिया. उन्होंने सभी को इसका इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया. साथ ही कोविड से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि अभी कोविड से बचाव में मास्क और सैनिटाइजर का अहम रोल है. जिससे कि सभी लोग कोरोना के संक्रमण से बचे रह सकते हैं.

Related Articles

Back to top button