ChaibasaJharkhand

 चाईबासाः पकड़े जाने के बाद गांजा तस्कर ने खोले 32 बाइक के राज

 Chaibasa: चाईबासा पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिलती है. एसपी क्रांति कुमार ने किसी भी हाल में इस ऑपरेशन को पूरा करने का निर्देश जारी किया. डीएसपी अमर कुमार पांडे को टीम लीड करने की जिम्मेदारी मिली. खबर थी कि कुख्यात पप्पु देवगम और उसका एक दोस्त बजरंग पल्सर बाइक पर गांजा की तस्करी करने वाला है. वे मंझारी से सिंहपोखरिया की ओर जा रहे थे. इस छापामारी में पुलिस ने बीडीओ पारुल सिंह की भी मदद ली. पूरी टीम मंझारी रोड में सिंहपोखरिया से आधा किमी दूर एंबुश लगा कर बैठ गयी. थोड़ा इंतजार करने के बाद एक पल्सर बाइक इधर आते दिखायी दी. करीब 8.30 बजे रहे होंगे. अंधेरा होने के बावजूद अपनी सूझ-बूझ ने आखिरकार पप्पु और उसके दोस्त को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ेंःबोकारो डीसी के फैसले से सरकार को होता 3.5 करोड़ का नुकसान, जिसे मिली थी कौड़ी के भाव जमीन उसी ने बढ़ायी बोली 

हिरासत में खोले पप्पु ने बाइकों के राज

पुलिस को भी इस बात का अंदाजा नहीं था. लेकिन बदमाशों पर पुलिस की थोड़ी सख्ती काफी काम आयी. दोनों ने एक-एक कर ऐसे 32 राज बताये, जिससे बाद चाईबासा पुलिस रेस हो गयी. दरअसल दोनों बदमाशों ने ऐसे बाइक और स्कूटी के राज खोलने लगे जो या तो चोरी की थी या तो अपराध के लिए काम में लायी जाती थी. इसके बाद पुलिस ने टीम बना कर हर जगह दबिश दी. दोनों बदमाशों के बताये हुए ठिकानों पर पुलिस को लगातार सफलता मिली. आखिर में पुलिस ने एक-एक कर 32 बाइक और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं पप्पु और उसके साथी बजरंग के अलावा खेमकरण पिंगुआ, अमर, छोटा गगरई, विकास सवैया को धर दबोचा गया.

इसे भी पढ़ेंःराज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार की बोलती बंद, जनसंवाद में आरोपी अफसर पर नहीं दे पाये सही जवाब, सीएम बोले हटाओ डीएफओ को

छापामार दल में शामिल पुलिसकर्मी

इस बड़ी सफलता में 15 पुलिस कर्मियों ने अपना योगदान दिया. टीम को लीड अमर कुमार पांडे कर रहे थे. उनके साथ पारुल सिंह बीडीओ सदर चाईबासा, अखिल नीतीश हुजूर ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक चाईबासा, सुनील कुमार तिवारी थाना प्रभारी सदर थाना, दिग्विजय सिंह थाना प्रभारी मुफस्सिल थाना, नरेंद्र प्रसाद सिंह थाना प्रभारी मंझारी, बच्चन राय ओपी प्रभारी तांतनगर, एसएन लाल थाना प्रभारी झींकपानी, राजेंद्र मुंडा थाना प्रभारी टोंटो, अजय मिंह ओपी प्रभारी पंड्राशाली, प्रदीप तिर्की पुलिस अवर निरीक्षक मुफस्सिल थाना, राम सूरत यादव प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मुफस्सिल थाना, रामदयाल लोहरा प्रशिक्षु अवर निरीक्षक. राजकिशोर ठाकुर सहायक अवर निरीक्षक मुफस्सिल थाना और सर्वदेय राय सहायक अवर निरीक्षक सदर थाना शामिल थे.

Related Articles

Back to top button