ChaibasaJharkhand

चाईबासा : जिला प्रशासन एवं जिला ओलंपिक संघ मार्च में करायेगा सिंहभूम खेल महोत्सव

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर जिले में खेल को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा. इसमें पहली मांग की गई थी कि जिला सिंहभूम खेल महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाए. इस खेल महोत्सव में जिला ओलंपिक संघ से जो भी खेल संघ जुड़े हैं वही इस खेल महोत्सव में भाग लेंगे. जैसे कि एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉक्सिंग, कराटे, फुटबॉल, ताइक्वांडो, हॉकी, बैडमिंटन, आर्चरी, चेस, वाॅलीबॉल, रग्बी, साइक्लिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन एक साथ किया जाएगा.

दूसरी मांग पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के लिए कार्यालय, तीसरा मांग जिले में मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण, जिसमें सभी खेल के खिलाड़ियों का अलग-अलग मैदान हो, की गई थी. इन मांगों को उपायुक्त ने स्वीकार करते हुए संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द कार्य करने के लिए निर्देश दिए. सिंहभूम खेल महोत्सव मार्च में आयोजित किया जाएगा इसका निर्णय लिया गया. इस प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संद्वार, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान आदि शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चाकुलिया: युवक को हाथी ने कुचला, रात भर पड़ा रहा खेत में, सुबह हो गई मौत

Related Articles

Back to top button