GiridihJharkhand

गिरिडीह : बालू, कोयला और पत्थर के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, 22 ट्रैक्टर और बाइक जब्त

Giridih : कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबार के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया. सदर एसडीएम विशालदीप खलखो के नेतृत्व में पांच थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई हुई. कार्रवाई के दौरान जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह भी शामिल रहे. अधिकारियों की टीम सबसे पहले पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो नदी पहुंची. जहां बालू लोड चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान चालक फरार होने में सफल रहे. जब्त ट्रैक्टरों को थाना पहुंचाया गया.

वहीं दूसरी कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में की गयी. एसडीएम के निर्देश पर बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. वहीं एक हाइवा को भी जब्त किया गया.

इसे भी पढ़ें:दीपिका पांडेय सिंह को 8 मार्च तक राहत, नहीं होगी पीड़क कार्रवाई

कार्रवाई में अवैध कोयला लोड 11 बाइक को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार कुछ बाइक सवारों को गिरफ्तार भी किया गया है. गिट्टी लोड हाइवा के पास जरूरी कागजात नहीं थे, जांच के बाद हाइवा को जब्त किया गया.

गांडेय और ताराटांड़ इलाके के साथ बेंगाबाद थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गयी. जिसमें बालू लोड 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जबकी गांडेय और बेंगाबाद से भी 1-1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया. कार्रवाई सुबह पांच बजे की गयी.

इसे भी पढ़ें:मोतिहारी में असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहनायी शराब के रैपर की माला

Related Articles

Back to top button