Business

चीनी कारोबारी जैक मा के Ant Group के आईपीओ ने इतिहास रचा, तीन ट्रिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला

Ant Group) को हांगकांग और शंघाई में दोहरी सूचीबद्धता के लिए व्यक्तिगत निवेशकों से तीन ट्रिलियन डॉलर के ऑर्डर मिले हैं, जिसे पिछले साल ब्रिटेन की जीडीपी के बराबर बताया गया है

NewDelhi : चीन के दिग्गज कारोबारी जैक मा का Ant Group अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रहा है. इसे लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह है. खबर है कि एंट ग्रुप (Ant Group) को हांगकांग और शंघाई में दोहरी सूचीबद्धता के लिए व्यक्तिगत निवेशकों से तीन ट्रिलियन डॉलर के ऑर्डर मिले हैं, जिसे पिछले साल ब्रिटेन की जीडीपी के बराबर बताया गया है.

जानकारी के अनुसार हांगकांग में आईपीओ की बिडिंग इतनी जबरदस्त थी कि एक ब्रोकरेज के प्लेटफॉर्म को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा. उस पर ऑर्डर्स की सूनामी आ गयी थी. बता दें कि शंघाई में रीटेल कैटगरी में मांग सप्लाई से 870 गुना अधिक रही.

खबर है कि बार्कलेज, आईसीबीसी इंटरनेशनल और बैंक ऑफ चाइना इंटरनेशनल इसके बुक-रनर्स हैं. हॉन्गकॉन्ग में सीआईसीसी, सिटी ग्रुप, जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली इसे स्पॉन्सर कर रहे हैं. इसी तरह, शंघाई में सीआईसीसी और चाइना सिक्योरिटीज इसे स्पॉन्सर कर रहे हैं

इसे भी पढ़ें : पुलवामा हमला फिर सुर्खियों में, पाक के कबूलनामे पर पीएम मोदी ने विपक्ष को लताड़ा, कहा चेहरा उजागर हो गया

35 अरब डॉलर के आईपीओ में सभी खरीदारों को शेयरों का आवंटन संभव नहीं

विश्लेषकों के अनुसार लगभग 35 अरब डॉलर के आईपीओ में सभी खरीदारों को शेयरों का आवंटन मिलना मुश्किल है. Ant Group के 5 नवंबर को सूचीबद्ध होने की संभावना है और माना जा रहा है कि उस दिन निवेशकों की जमकर कमाई होगी. यही वजह है कि हर कोई शेयर पाना चाहता है.

हालांकि कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इसमें भारी जोखिम है क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव, चीन में नियमों में सख्ती और दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से निवेशकों को नुकसान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :Corona Effect : फ्रांस में दूसरा लॉकडाउन, 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा

 सबसे बड़ा आईपीओ

एंट के शेयरों से निवेशकों की चांदी होगी या नहीं यह तो समय बतायेगा, लेकिन इतना यह है कि आईपीओ के जरिये लोगों ने इस फिनटेक कंपनी के भविष्य में विश्वास जताया है. इससे पहले सऊदी अरामको ने आईपीओ के 2019 में 29.4 अरब डॉलर जुटाए थे और अब तक उसका आईपीओ ही दुनिया का सबसे बड़ा माना जाता है.

इसे भी पढ़ें : जो बाइडेन के मुख्य सलाहकारों में शामिल हैं भारतीय मूल के डॉ विवेक मूर्ति और अर्थशास्त्री राज चेट्टी

 

 

Related Articles

Back to top button