
NewDelhi : गुजरात के केवड़िया में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था, तो मन में एक और तस्वीर थी. तस्वीर थी पुलवामा हमले की. उन्होंने कहा, देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे.
देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गयीं, कैसे-कैसे बयान दिये गये. कहा कि देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी.
देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए।
देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी: PM
— PMO India (@PMOIndia) October 31, 2020
इसे भी पढ़ें : Corona Effect : फ्रांस में दूसरा लॉकडाउन, 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा
पीएम ने कहा, मेरे दिल पर गहरा घाव था
पीएम ने कहा, ‘मेरे दिल पर गहरा घाव था. लेकिन पिछले दिनों पड़ोसी देश से जिस तरह से खबरें आयी है, जो उन्होंने स्वीकार किया है, इससे इन दलों का चेहरा उजागर हो गया है. बता दें कि मोदी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी की संसद में पुलवामा हमले को लेकर कबूलनामे का जिक्र कर रहे थे. फवाद ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि पुलवामा हमला उसकी सरकार के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है.
पीएम ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल जैसे विरोधियों का नाम लिये बिना उन पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब जब पाकिस्तान ने सच स्वीकार कर लिया तो इनके असली चेहरे सामने आ गये. पीएम ने कहा, पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आयी हैं, जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है.
अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गयी राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की सरदार वल्लभभाई पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि… राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली
पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं,
जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है,
उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है।
अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं,
पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है: PM
— PMO India (@PMOIndia) October 31, 2020
पाकिस्तान के मंत्री ने पुलवामा हमले की बात मानी
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को संसद में माना कि पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है. फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी PTI को दिया. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान के लिए एक उपलब्धि है.
इसे भी पढ़ें : Corona Effect : फ्रांस में दूसरा लॉकडाउन, 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाये थे आरोप
याद करें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उस साल फरवरी में मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि बीजेपी को ऐसे नृशंस हमले से फायदा हो सकता है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले पर तीन सवाल पूछे थे. उन्होंने लिखा था कि जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें पूछना चाहिए…
पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ? पुलवामा आतंकी हमले को लेकर हुई जांच से क्या निकला? सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई? वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग हुई थी, जिससे पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था.
Today as we remember our 40 CRPF martyrs in the #PulwamaAttack , let us ask:
1. Who benefitted the most from the attack?
2. What is the outcome of the inquiry into the attack?
3. Who in the BJP Govt has yet been held accountable for the security lapses that allowed the attack? pic.twitter.com/KZLbdOkLK5
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2020
इसे भी पढ़ें : महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं कर सकते, इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला
केजरीवाल ने भी लगाये थे पीएम पर गंभीर आरोप
अरविंद केजरीवाल ने एक विवादित में कहा कि पाकिस्तान और इमरान खान खुलकर मोदी जी का समर्थन कर रहे हैं. अब यह स्पष्ट है कि मोदी जी ने कोई गुप्त समझौता किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था, हर कोई पूछ रहा है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी की मदद के लिए पाकिस्तान ने 14 फरवरी को हमारे 40 बहादुर जवानों को मार दिया?




