ChaibasaHEALTHJharkhand

चक्रधरपुर  : भगेरिया फाउंडेशन रामचंद्रपुर में शिविर लगाकर दिये गये बूस्टर डोज के टीके

Chakradharpur : भगेरिया फाउंडेशन चक्रधरपुर की ओर से शुक्रवार को रामचंद्रपुर कार्यालय में बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ स्वयं नगरिया फाउंडेशन के संगरक्षक विनोद भागेरिया ने खुद बूस्टर डोज लगवाकर किया. मौके पर श्री भगोरिया ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व पीड़ित है. भारत में इसका असर काफी देखने को मिला, लेकिन सरकार ने 20 का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाकर इस पर काबू पाने का काम किया है. विनोद भगोरिया ने कहा कोरोना से बचाव का एकमात्र तरीका टीकाकरण है. इसलिए हर व्यक्ति को टीकाकरण कराने के साथ-साथ बूस्टर डोज भी लेना चाहिए, ताकि वह स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके. मौके पर भगेरिया फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा रामचंद्रपुर गांव और आसपास के रहने वालों ने बूस्टर डोज लगवाया. इसमें 25 महिलाएं भी शामिल थीं. बूस्टर डोज 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों 90 लोगों को लगाया गया. यह शिविर चक्रधरपुर अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मोइन अख्तर अंसारी के सहयोग से आयोजित किया गया. इसमें एमपीडब्ल्यू  राजेश कुमार रजवार और माधुरी कुजूर नर्स उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – Big News : UP के हाथरस में डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को रौंदा, 7 की दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button