
Dhanbad: धनबाद के कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से वैश्विक महामारी कोरोना को हराकर 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे.
इन मरीजों में धनबाद के झरिया के जामाडोबा की रहने वाली और मुंबई से लौटी 77 वर्षीय कैंसर से पीड़ित महिला और इनका 39 वर्षीय बेटा भी शामिल हैं.
साथ ही लोयाबाद के 2 ओर बरोरा के 1 मरीज ने 8 दिन में कोरोना को हराया. वहीं कतरास के एक 30 वर्षीय मरीज ने 17 दिन में कोरोना वायरस को मात दी.
इन सभी स्वस्थ मरीजों को डिस्चार्ज करने से पूर्व सभी का तालियां बजाकर स्वागत किया गया और उपहार देकर एंबुलेंस से इनके घरों के लिए विदा किया गया.
विदाई से पूर्व एंबुलेंस को स्वास्थ्य़ विभाग ने पूरी तरह से सैनिटाइज किया.
मरीजो के डिसचार्ज के बाद धनबाद उपायुक्त अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि रविवार के दिन 6 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात दी है.
इलाज के बाद सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और उनको 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – #Corona हॉटस्पॉट बना रांची का हिन्दपीढ़ी इलाका हुआ पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन मुक्त
77 वर्षीय महिला का इलाज रहा चुनौतीपूर्ण
साथ ही उपायुक्त ने यह भी बताया कि मुंबई से लौटी 77 वर्षीय महिला का इलाज चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि महिला कैंसर से पीड़ित है. इनका इलाज मुंबई के अस्पताल में पूर्व से ही चल रहा था.
इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपोलो ग्रुप के अंकोलॉजिस्ट डॉ कर्माकर से सलाह लेकर डॉ ओझा ने टेलीमेडिसिन से उपचार की व्यवस्था की.
इन्हें कोविड-19 के इलाज की दवाइयो के साथ-साथ कैंसर के इलाज की दवाइयां भी दी जा रही थीं. महिला और उनके बेटे ने 23 दिन में कोरोना संक्रमण को मात दिया है
साथ ही लोयाबाद के 2 ओर बरोरा के 1 मरीज ने 8 दिन में संक्रमण से मुक्ति पायी. तीनों को 24 मई को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था.
वही कतरास के 31 वर्षीय मरीज ने 17 दिन में कोरोना को हरा दिया. उसे 15 मई को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
धनबाद में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 10 हो गयी है. इससे पहले धनबाद में 27 अप्रैल को 2 मरीज, 26 मई को भी 2 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो कर अपने घर चले गये हैं.
इसे भी पढ़ें – #Corona: गिरिडीह के क्वारेंटाइन सेंटर में दस-दस दिन बिता चुके लोगों को सैंपल लिये जाने का इंतजार, 886 की रिपोर्ट भी पेंडिंग





Muchas gracias. ?Como puedo iniciar sesion?