JharkhandNationalTOP SLIDER

कोयले के अवैध कारोबार पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बंगाल-बिहार-झारखंड के 40 ठिकानों पर चल रहा है छापा

सीसीएल, आरपीएफ और सीआईएसएफ के अफसरों के खिलाफ भी हो रही जांच, अनूप मांझी को बताया जा रहा है कोयले के अवैध कारोबार का सबसे बड़ा खिलाड़ी

Delhi/Ranchi : कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने आज सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू की है. खबर है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में एक साथ तीन दर्जन से भी ज्यादा कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर सीबीआई की अलग-अलग टीमें एक साथ रेड मार रही हैं.

प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी अनूप मांझी को कोयले के अवैध कारोबार के नेटवर्क का मास्टर माइंड बताया जा रहा है. सीबीआई की टीमों ने आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज और दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर सहित उसके अन्य ठिकानों पर दबिश दी है.

इसे भी पढ़ें : लालू-ललन पासवान के मोबाइल पर बातचीत प्रकरण : आडियो की फोरेंसिक जांच करायेगी पुलिस

जांच की आंच कोयला कंपनियों के अधिकारियों तक भी पहुंचेगी

जानकारी के अनुसार सीबीआई जांच की आंच कोयला कंपनियों के अधिकारियों तक भी पहुंचेगी. इनमें सीसीएल के अधिकारी भी शामिल हैं. इसके अलावा सीआईएसएफ और रेलवे के कुछ अफसरों के खिलाफ भी जांच हो सकती है. बिहार और झारखंड में भी कई जगहों पर छापेमारी शुरू हुई है. झारखंड के कई कोयला माफिया के ठिकानों पर भी जांच के लिए टीमें पहुंची हैं.

छापामारी किन जगहों पर हो रही है, इसके विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है. सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय के सूत्रों ने स्वीकार किया है कि कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है. हालांकि अभी इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इंतजार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :  योगी के यूपी में लव जिहाद का कानून लागू, राज्यपाल ने अध्यादेश पर लगायी मुहर

Related Articles

Back to top button