BiharJharkhandRanchiTOP SLIDER

लालू-ललन पासवान के मोबाइल पर बातचीत प्रकरण : आडियो की फोरेंसिक जांच करायेगी पुलिस

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रलोभन देकर गैरहाजिर रहने के लिए कहने का मामला

Ranchi:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद और बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान के मोबाइल पर बातचीत प्रकरण में रांची पुलिस जांच में जुट गयी है.  बरियातू थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन मिलने के बाद संबंधित आडियो की फोरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:Giridih: बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में क्रेन चालक की मौत, सड़क दुर्घटना बता कर फंसा फैक्ट्री प्रबंधन

भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने जांच के लिए दिया थाने में आवेदन

लालू प्रसाद के खिलाफ आवेदन पुंदाग के रहने वाले भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने दिया है. इसमें आरोप लगाया है कि भाजपा के पीरपैंती विधायक ललन पासवान से लालू प्रसाद ने जेल से फोन पर बातचीत की है. इसमें बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव में पार्टी के विरुद्ध जाकर विपक्ष को सहयोग करने के लिए चुनाव के क्रम में अनुपस्थित रहने के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें:पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पकड़ने के लिए घंटों चली मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अनुरंजन अशोक द्वारा दिए गए आवेदन में यह भी कहा गया है कि लालू प्रसाद ने भरपूर सहयोग करने का अनुरोध किया है. अनुपस्थित रहने के लिए कोरोना संक्रमित होने का बहाना बनाने का भी सुझाव  दिया है. इसके बदले लालू प्रसाद यादव ने मंत्री पद देने की लालच दी थी. सारी बात रिकार्डेड रहने के बाद का एक आडियो क्लिप भी पेन ड्राइव में दिया है.

इसे भी पढ़ें:ईरानी परमाणु वैज्ञानिक पर गोलियों की बौछार, मौत, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का कारनामा! छाये युद्ध के बादल

मामले में आवेदन देने के बाद रांची पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही है. जानकारी के अनुसार रांची पुलिस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है और बहुत जल्द ऑडियो क्लिप को फोरेंसिक जांच के लिये भेजा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:छात्र ध्यान दें, बदल जायेगा NEET और JEE Main का सिलेबस

 

Related Articles

Back to top button