
Jamshedpur : पोटका के हल्दीपोखर हिंदी मध्य विद्यालय में मंगलवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. अभिभावक शिक्षक गोष्टी (पीटीएम) के उद्देश पर प्रधानाध्यापक शेख असद उज्जमा की ओर से किया गया. इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचारों को रखा और सुझाव भी दिया. वक्ताओं ने बच्चों की उपस्थिति, बच्चों में सीखने की इच्छा के विकास और अभिभावकों की जिम्मेदारियों के विषय पर चर्चा की. गोष्ठी का संचालन छात्रा तस्मिया परवीन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन हैरियट तिर्की ने दिया.
इसे भी पढ़ें- द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन में बीएड के छात्राओं का परिचय समारोह




