
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह चौक मेन रोड पर देर रात गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करते हुए दो चोरों ने लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया. बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. उसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया.
राजकुमार तिवारी ने दर्ज कराया मामला
घटना के संबंध में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर रोड नंबर 3 के रहने वाले राजकुमार तिवारी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मामले में आरोपी टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह रोड नंबर 2 के रहने वाले विशाल दीप और बिरसानगर जोन नंबर 7 के रहने वाले सूरज सिंह को बनाया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ सिदगोड़ा पुलिस ने एक आपराधिक मामला दर्ज करके बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें- तीन बार कर चुका था खुदकुशी का प्रयास, जानें क्या हुआ चौथी बार में




