JamshedpurJharkhand

सिदगोड़ा थाना से फरार नाबालिग समेत दो बस स्टैंड पर पकड़ाये, बिहार भागने की फिराक में थे

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना के हाजत के बाहर से भागनेवाले एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गहन छापेमारी के बाद धर-दबोचा है. भुइयांडीह में चोरी के एक मामले के पकड़े गए वहीं के चंदन साहु और एक नाबालिग को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया था. उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया था. सोमवार की भोर चार से पांच बजे के बीच की दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़ने दौड़ाया भी, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे. इस बीच दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दिन भर छापेमारी करती रही, जिसमें आखिरकार पुलिस को सफलता भी हाथ लगी. दोनों आरोपियों को भुइयांडीह बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक दोनों बिहार भागने के फिराक में थे. इसे सिदगोड़ा पुलिस की अच्छी सफलता मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें –  सोमवार को जमशेदपुर में मिले 3 कोरोना संक्रमित

Related Articles

Back to top button