Corona_UpdatesJamshedpurJharkhandNEWS

सोमवार को जमशेदपुर में मिले 3 कोरोना संक्रमित

  • Jamshedpur : जिले में सोमवार को एक बार फिर तीन कोरोना संक्रमित पाए गए. इसमें साकची ,सोनारीऔर गोलमुरी के रहने वाले एक-एक संक्रमित शामिल हैं. सोमवार को 4661 सैंपल की जांच की गई. इसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए. वहीं अलग-अलग अलग अस्पतालों में इलाजरत तीन लोगों को आज छुट्टी दे दी गई. सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिल पाल ने बताया कि सोमवार को जिले के अलग-अलग केंद्रों पर कुल 5566 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटीजन के 3618, ट्रूनेट के 1290 और आरटीपीसीआर के 658 सैंपल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 23 हो गई है. इस माह अब तक किसी की कोविड से मौत नहीं हुई है.

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहर में 27 और ग्रामीण क्षेत्र में 80 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा. बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले व त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले के शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों के टीकाकरण का प्रयास स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने कहा कि त्योहार के सीजन में कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी नागरिकों से वैक्सीन का पहला डोज जरूर लेने की अपील की.

Related Articles

Back to top button