Sports

  #T20 आइपीए टीमों ने कुल 127 खिलाड़ियों की सदस्यता को बरकरार रखा, अगले माह होगी नीलामी

New Delhi :  अगले महीने होने वाली आईपीएल की नीलामी से पहले क्रिस लिन, डेविड मिलर, जयदेव उनादकट और क्रिस मौरिस उन 71 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया है.  खिलाड़ियों को रिलीज करने, ट्रेडिंग और बरकरार रखने के लिए शुक्रवार अंतिम दिन था. कुल 127 खिलाड़ियों को टीमों ने अपने पास रखा है जिसमें 35 विदेशी क्रिकेटर भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, हजारों वाहन फंसे

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में 42.70 करोड़ रूपये की राशि के साथ होगी जो सभी आठ टीमों में सबसे ज्यादा है.

बीसीसीआई बयान के अनुसार, ‘‘किंग्स इलेवन पंजाब के पास नीलामी के लिए सबसे ज्यादा ‘सैलरी कैप’ उपलब्ध है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के पास सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जगह (12) उपलब्ध है (जिसमें छह विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है). आज की अंतिम समय सीमा के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के पास सबसे बड़ी टीम (20 खिलाड़ी) है. ’’

इसे भी पढ़ेंः #EconomicSlowdown बिजली की खपत में कमी आने से बंद हो गये देश के 133 थर्मल पावर स्टेशन!

इसके अनुसार, ‘‘आठ फ्रेंचाइजी में से रॉयल चैलेंजर बेंगलूर (12) ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (5) ने अपनी टीम में से सबसे कम खिलाड़ियों को निकाला है. ’’

राजस्थान रायल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और घोषणा की कि आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे.

इसे भी पढ़ेंः महाराष्ट्र: शिवसेना का आरोप- सरकार गठन पर BJP का भरोसा विधायकों की खरीद-फरोख्त की ओर करता है इशारा 

Related Articles

Back to top button