JharkhandRanchi

जेसोवा के दीवाली मेला में बालगृहों के बच्चों ने बाल श्रम पर गीत गाकर मन मोहा   

Ranchi : जेसोवा के दीपावली मेला में राज्य बाल संरक्षण संस्था द्वारा लगाये गये स्टॉल में बालगृह के बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया. साथ में उनकी बिक्री भी की गयी. इस अवसर पर बच्चों के लिए खोले गये खाता जुवेनाइल जस्टिस फंड का क्यूआर कोड भी प्रदर्शित कर जागरुकता फैलाने का काम किया गया. संस्था के नियंत्रणाधीन कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए कई कार्यक्रम भी किये गये. बाल श्रम पर गीत एवं नाटक का मंचन भी किया गया. कठपुतली कला प्रदर्शन द्वारा बच्चों के संरक्षण पर प्रचार-प्रसार किया गया. बच्चों द्वारा मेरा शरीर मेरा नियम के बारे में भी बताया गया. बाल विवाह, मानव तस्करी के बारे में विशेष रूप से मंचन हुआ.

इसे भी पढ़ें – रवांडा एवं माली गणराज्य के उच्चायुक्त पहुंचे रामगढ़,चितरपुर के स्वर्ण शिल्पी कारीगरों से की मुलाकात

Related Articles

Back to top button