JharkhandJharkhand PoliticsRanchiTOP SLIDER

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित पंद्रह सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: मोराबादी मैदान में बुधवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित पंद्रह सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. सीओ ओरमांझी विजय केरकेट्टा के द्वारा लालपुर थाने में आजसू नेताओ कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करवाई है . प्राथमिकी में यह लिखा गया है कि आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस की टीम ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए बार-बार कहा लेकिन वह नहीं माने और सीएम आवास की तरफ पुलिस पर हमला कर आगे बढ़ने लगे.

 

इसे भी पढ़ें : मॉनसून सत्र को झारखण्ड के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : राजेश ठाकुर

बुधवार को ओबीसी में 27% आरक्षण को लेकर आजसू के कार्यकर्ता रांची के मोराबादी मैदान में आंदोलन कर रहे थे. बुधवार को भी उनका आंदोलन मोराबादी मैदान में जारी था. लेकिन इसी बीच अचानक आजसू कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास घेराव करने का मन बना लिया और सीएम आवास की तरफ कूच कर गए. सीएम आवास की तरफ आजसू कार्यकर्ता का हुजूम जाते देख पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने रोकने की कोशिश की इसी क्रम में लाठी चार्ज करना पड़ा.

 

Related Articles

Back to top button