
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में परिजनों की मांग को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. इसके तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा. यहां बता दें कि सोमवार की ही महिला के परिजनों ने दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर साकची थाना के बाहर और एमजीएम अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया था. इस मामला में साकची पुलिस ने परिजनों को उनकी मांग उपायुक्त तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है. इस पूरे मामले में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रेस प्रवक्ता चेतन मुखी ने बताया कि परिजनों ने मुआवजा के रूप में 25 लाख रुपये और नौकरी देने की मांग की है. पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की बात पर सहमति बनी है. शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें- बड़बिल में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो में से एक एन बॉक्स क्षतिग्रस्त




