JharkhandLead NewsRanchi

CM के प्रोग्राम में महिला पत्रकार के अपमान का मामलाः दीपक प्रकाश ने दोषी के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

Ranchi : 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान, रांची में राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन सहित अन्य विशिष्ट और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. इसी दौरान एक पोर्टल की महिला पत्रकार द्वारा कार्यक्रम में खाली कुर्सियां दिखाये जाने के मसले पर एक कांग्रेसी नेता ने आपत्ति जता दी. पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया. प्रदेश भाजपा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.

सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गुरुवार को राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दलों से आग्रह किया कि महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करनेवाले पर वाजिब एक्शन लिया जाये. कानूनी कार्रवाई हो. प्रदेश कांग्रेस भी इस पर कठोर कार्रवाई करे.

इसे भी पढ़ें:कोडरमा का न्यू कॉलोनी बना कंटेनमेंट जोन , गुरूवार को भी मिले 56 नये संक्रमित

महिला सम्मान का कांग्रेस का दावा हवा-हवाई

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की महिला पत्रकार के साथ सरकार के वर्षगांठ कार्यक्रम की रिपोर्टिंग पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने दुर्व्यवहार किया. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना, अभद्र भाषा का प्रयोग करना, ये सब कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र में शामिल है. इतिहास में ऐसे कृत्यों के अनेक उदारहरण भरे पड़े हैं. राज्य के सत्ताधारी दल अपनी घटती लोकप्रियता से घबरा चुके हैं. सच का सामना वे नहीं कर पा रहे.

खाली कुर्सियों की रिपोर्टिंग में आखिर पत्रकार ने कौन सा गुनाह कर दिया था. 2 साल की विफल सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च किये.

इसे भी पढ़ें:CISF की फायरिंग रेंज के पास खेल रहे 11 साल के बच्चे के सिर में लगी गोली

बड़े-बड़े झूठे विज्ञापन लगवाये परंतु वावजूद इसके जनता का विश्वास यह सरकार हासिल नहीं कर सकी. मुख्यमंत्री के भाषण के समय भी पंडाल में हजारों कुर्सियां खाली पड़ी थीं.

सत्ताधारी दल ने अपने विरोध में बोलनेवालों के साथ दमन की नीति अपना ली है. ये अपनी गलतियों को सुधारने, झूठे वायदों पर पश्चाताप करने के बजाए विरोधियों को लाठी डंडों, केस मुकदमों और दुर्व्यवहारों से दबाना चाहते हैं.

पहले तो ये सत्ता में बैठे लोग भाजपा सहित अन्य विरोधी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे थे परंतु अब इन लोगों ने पत्रकारों को भी निशाना बना लिया.

इसे भी पढ़ें:इस्लाम नगर के लाभुकों को लॉटरी से मिलेगा आवास, 5-8 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Related Articles

Back to top button