Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

राज्य में भूख से मौत का मामला: हाइकोर्ट ने भूख की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार को विजन बताने को कहा

मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को

Ranchi : राज्य में भूख से मौत मामले में स्वतः संज्ञानवाली याचिका पर हाइकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. सरकार की ओर से पिछले आदेश के अनुसार शपथ पत्र दायर करने के लिए समय की मांग की गयी. मामले की सुनवाई के दौरान समाज कल्याण सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे. अदालत ने उन्हें समय प्रदान करते हुए कहा है कि झालसा ने इस दिशा में कुछ कार्य किया है, जो सराहनीय है.

इसे भी पढ़ें :धनबाद में बड़े पैमाने पर हो रहा है कोयले का अवैध कारोबार, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

झालसा हमेशा सरकार की सहायता के लिए तैयार है, लेकिन कार्य तो सरकार को ही करना है. ऐसे में सरकार झालसा द्वारा किये गये कार्यों से आगे बढ़े और उसे और बेहतर तरीके से करे. अदालत ने सरकार को कहा है कि वह इस समस्या से निपटने के लिए विजन बताये. मामले की सुनवाई 2 हफ्ते के बाद 23 सितंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के बनियाडीह में लैंकस्टार हॉस्पिटल के समीप हुआ भू-धंसान, दो क्वार्टर व चाहरदिवारी डैमेज

Related Articles

Back to top button