ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : महादेवशाल मेला में लॉटरी से होगा दुकानों का आवंटन, ये रही पूरी जानकारी

Chakradhapur : महादेवशाल श्रावणी मेला संचालन समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया क‍ि मेला में दुकान आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा. लॉटरी 6 जुलाई को महादेवशाल मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे न‍िकाली जायेगी. श्रावणी मेला में महादेवशाल में दुकान लगाने के लिए अलग-अलग राशि तय की गई है. नारियल दुकान लगानेवालों को 800, पेड़ा और प्रसाद बेचने वालों को 1000, होटल लगानेवाले को 1300, मनिहारी दुकान लगाने वालों के लिए 900, ठेला लगानेवाले को 600, चाय और ठंडा व अन्य सामान बेचने वालों को 1100 सौ रुपए देने होंगे. दुकानदार मंदिर समिति के सदस्यों से कूपन कटा लेंगे तभी लॉटरी में भाग ले सकते हैं. इसके लिए समिति के सदस्यों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है. गुलशन लुगुन- 9631143439, रामनाग -7295 915965, विकास अंगारिया- 9835663167, बजरंग प्रसाद- 9955314714, सुधीर मिश्रा- 9771699225, राजेश चौरसिया – 8102696397 से कपून कटा सकते हैं. समिति ने निर्णय लिया कि दुकानदारों काे तय जगह पर ही दुकान लगाना है. उससे अधिक जगह पर दुकान लगाने पर समि‍त‍ि उनका आवंटन रद्द भी कर सकती है.

मंदिर में लाइट और साउंड लगानेवाले व्यक्ति सीलबंद दे सकते हैं आवेदन, 7 जुलाई को आवंटन

श्रावणी मेला में महादेवशाल मंदिर परिसर में साउंड, लाइट, जेनरेटर लगानेवाले व्यक्ति सीलबंद अपना आवेदन मंदिर समिति को जमा कर सकते हैं. कार्य आवंटन कम बोली लगानेवाले व्यक्ति को दिया जाएगा. इसकी लॉटरी सात जुलाई को महादेवशाल मंदिर परिसर में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Coronavaccination Chaibasa: आपको सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है… कोरोना का टीका लगा नहीं, आ गया टीकाकरण का मैसेज

Related Articles

Back to top button