Ramgarh

रामगढ़ घाटी में अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर ही दो लोगों की मौत

Ramgarh: रामगढ़ घाटी में तेज गति में आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर घाटी में खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कार में बैठे नरेश प्रसाद और सुरेश प्रसाद नाम के दो व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के जेवर व्यवसायी इलाहाबाद में कुम्भ स्नान कर वापस जमशेदपुर लौट रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःअडाणी को लाभ पहुंचाने के लिए एक खास क्षेत्र को स्पेशल इकोनामिक जोन घोषित कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ. जहां रामगढ़ की तरफ से एक हाईस्पीड कार ने खड़े ट्रक में इतनी जोर की टक्कर मारी की कार के परखच्चे उड़ गये.

इसे भी पढ़ेंःआर्थिक मोर्चे पर भारत को झटका देने की तैयारी में अमेरिका, वापस ले सकता है जीएसपी सुविधा

रामगढ घाटी में हुई दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतक भाई नरेश प्रसाद और सुरेश प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो व्यक्ति का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button