Crime NewsRamgarh

रामगढ़ के कुज्जू ओ पी क्षेत्र से संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव बरामद

Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत के डटमा मोड स्थित एक घर में देर रात संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव पाया गया है घर पर सिर्फ महिला और उसका तीन साल बेटा था. पडोसियो ने इसकी सूचना कुजू पुलिस को दी, सूचना पाकर कुज्जू पुलिस वहां पहुंचकर महिला का शव बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, वही पुलिस इस मामले में मृतक महिला शबनम ( 24 वर्षीय ) के शौहर मो बेताब और उसके पड़ोसी अरमान को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में आजसू नेता के साथ हुई मारपीट मामले में 48 घंटों के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

मो बेताब शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ कुजू ओपी क्षेत्र के डटमा मोड में एक किराए के मकान में रहकर कुजू क्षेत्र में ही ट्रक गैराज में रिपेयर का काम किया करता था.इस मामले मांडू सर्किल इंस्पेक्टर आर पी सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पूरा मामला पता चल पाएगा, वही इस मामले में मृतक शबनम के पति मोहम्मद बेताब और कुछ लोगो थाने में लाकर पूछ ताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button