JharkhandRanchi

जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान का समापन, हुए कई कार्यकम

Ranchi : दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना-ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 2.0 – पहल बदलाव की’ अभियान को दो माह बाद समापन कर दिया गया. नई चेतना अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाना तथा उनके जीवन को भय और जेंडर आधारित भेदभाव से मुक्त करना है. इस अभियान अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा नई चेतना 2.0 अभियान के तहत झारखंड के सभी जिलों में सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं के जरिये जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान चलाये गये. जिसमें नुक्कड़ नाटक, कैंडल मार्च, जेंडर शपथ, वाल पेंटिंग आदि शामिल है. इसके तहत अभिनव पहल के तहत पूरे राज्य में ग्रामीण महिलाओं के लिए कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी आदि खेल टूनार्मेंट का आयोजन हुआ. राज्य के सभी 24 जिलों के करीब 112 प्रखंडों में महिलाओं के लिए फुटबॉल, कबड्डी जैसे खेलों में सखी मंडल से जुड़ी हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया.

राज्य में 84 प्रखंड स्तरीय जेंडर रिसोर्स सेण्टर” महिला संकुल संगठनों द्वारा संचालित किया जा रहा है. इस अभियान अंतर्गत राज्य में करीब 29 नये जेंडर रिसोर्स सेण्टर का उद्घाटन भी किया गया. जेएसएलपीएस के द्वारा इन महिलाओं एवं ग्रामीणों को लैगिक भेदभाव, लैंगिक हिसा, पोक्सो एक्ट आदि से जुड़ी जानकारियां प्रशिक्षण आदि के माध्यम से भी उपलब्ध करायी गयी. संकुल स्तर पर बाल संरक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी सखी मंडल की महिलाओं ने गांवों में बैठक आदि के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्कूलों में बच्चों तक इन जानकारियों को आगे पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें- पलामू: गोतिया में लड़की की शादी तोड़ने के लिए बाइक की लूट, चोरी की 9 बाइक बरामद- तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button