
Ranchi : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार 31 मई को होगी. प्रोजेक्ट भवन सभागार में शाम पांच बजे से बैठक प्रारंभ होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होनेवाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे. शहरी विकास के लिए भी कई योजनाएं स्वीकृत की जायेंगी. सड़क, ग्रामीण पुल निर्माण सहित अन्य योजनाओं को मंजूरी दिये जाने की संभावना है. कई विभागों से कैबिनेट की बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करके मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग को भेजा गया है. इन प्रस्तावों पर विचार कर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति ली जायेगी.



