Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

टूटे हुए दिल जुड़े, रिश्तों में लौटी मिठास

- मध्यस्थता से पांच दिनों में 70 मामले निबटाये गये

Ranchi : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मध्यस्थता केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया. इस अभियान में कुल 70 मामलों का निबटारा किया गया.
इन मामलों में विवाद से जुड़े सभी पक्ष विवाद को समाप्त कर समझौते पर सहमत हुए. पहली बार मध्यस्थता का यह अभियान वर्चुअल माध्यम से संपन्न किया गया.

शुक्रवार को जो मामले निष्पादित हुए उनमें एक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था. यह मामला वाद संख्या ओ. एस. 414/2020 से संबंधित था जिसमें नरेंद्र कच्छप तथा विपक्षी बबिता कच्छप (बदला हुआ नाम) ने अपने पारिवारिक विवाद के मामले को लेकर केस किया था.
यह मामला कुटुंब न्यायालय में लंबित था. इसे न्यायालय से मध्यस्थता के लिए भेजा गया था. इस मामले में दोनो पक्षों ने वैवाहिक जीवन में उत्पन्न विवाद को लेकर केस किया था. मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने पूर्व के सभी विवादों को समाप्त करने का फैसला लिया. इस विवाद को सुलझाने में मध्यस्थ पीएन सिंह एवं दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : सात हजार रिश्वत ले रहे थे पुलिस इंस्पेक्टर, एसीबी ने धर दबोचा, मुकदमे में मदद के लिए ले रहे थे घूस

ऐसे ही एक और मामले में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक के लिए आवेदन न्यायालय में दाखिल किया था. दोनो पांच सालों से अलग रह रहे थे. इस मामले को भी मध्यस्थता में भेजा गया था, जिसमें 3 से 4 बैठकों में की बातचीत के बाद पति पत्नी अपने विवाद को निबटाते हुए पुनः एक साथ रहने पर राजी हो गये. इस मामले को निबटाने में मध्यस्थ राजीव मोदी एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही.

बता दें कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस अभियान का काफी अच्छा परिणाम निकला है. इसमें कई सके पक्षकार विदेशों सेभी शामिल हुए. ये पक्षकार नेपाल, अमेरिका से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

इसे भी पढ़ें : 1.35 करोड़ की लागत से बने बर्न वार्ड में गौज बैंडेज व जेली तक नहीं

उक्त विशेष मध्यस्थता अभियान में कुल 11 मध्यस्थों ने अपनी सेवा दी. इनमें ममता श्रीवास्तव, कुमारी शीला, नीलम शेखर, मनीषा रानी, एजाबेला एक्का, गिरीश मल्होत्रा, पंचानन सिंह, कृष्ण रंजन, प्रकाश चन्द्र उरांव, निर्मल रंजन, राजीव मोदी सम्मिलित रहे. यह अभियान झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष एचसी मिश्रा की पहल पर आयोजित हुई.

Related Articles

Back to top button