
Ranchi: Acmo रांची के द्वारा दो निजी स्वास्थ्य संस्थान शौर्य श्योर डायग्नॉस्टिक सेंटर बुढ़मू चौक और साईं सेवा सदन राय में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पाया गया कि उक्त दोनों संस्थानों का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन फेल हो चुका है. दोनो संस्थानों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. वहीं इन्हें 48 घण्टे के अंदर जवाब देना है. साथ ही संस्थानों में जो खामियां पाई गई, जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. इधर डॉ पंकज कुमार जिला मलेरिया पदाधिकारी और डीबीएन पोददार चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, रांची ने पार्क एक्सरे रेडियम रोड, अल्ट्रासाउंड क्लिनिक रेडियम रोड, रांची नर्सिंग होम बूटी मोड़, रांची एंड एडवांस्ड डायग्नॉस्टिक सेंटर बूटी मोड़ में भी छापेमारी की. इनका भी रजिस्ट्रेशन फेल पाया गया. इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया.
इसे भी पढ़ें:सीए सुमन कुमार सिंह की करायी गयी मेडिकल जांच, रिपोर्ट आने के बाद भेजा जायेगा जेल
इसके साथ ही संस्थान में किसी प्रकार का कार्य व मरीजों का इलाज नहीं करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा वेल व्यू रेडियम रोड, स्वास्तिक एक्सरे रातू रोड, अल्ट्रासाउंड एक्सरे लालपुर का भी निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में PC&PNDT अन्तर्गत वेल व्यू रेडियम रोड, स्वास्तिक एक्सरे रातू रोड में काफी कमियां पाई गयी. इसके बाद संबंधित संस्थानो से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
इसे भी पढ़ें:ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि केवल गैरभाजपाई राज्यों में ही भ्रष्टाचार हैः कांग्रेस




