
Ranchi: लातेहार पुलिस 15 लाख के इनामी छोटू खरवार के घर पुलिस इश्तेहार चिपकाया है. रविवार को प्रतिबंधित नक्सली सगठन भाकपा माओवादी के रिजनल कमिटी सदस्य छोटू खरवार उर्फ छोटू जी उर्फ सुजित जी बारेसाड़ थाना में दर्ज मामले में यह कार्रवाई की है. लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी छोटू खेरवार के विरुद्ध एस.टी. न0-54/24बारेसाड़ थाना कांड संख्या- 01/17 में न्यायालय से निर्गत इश्तेहार लातेहार पुलिस ने चस्पा किया. 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खेरवार को 30 दिनों के भीतर न्यायालय मे सरेंडर नही करने पर कुर्क कर लिए जाने की चेतावनी दी गई. बता दे कि छोटु खेरवार के विरुद्ध लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला एवं अन्य कई जिलों में नक्सली संगठन के द्वारा कारित किये गये हत्या, आगजनी, गोलीबारी, विस्फोट इत्यादि के करीब 100 से अधिक मामले दर्ज हैं.




