
- दुमका विधानसभा सीट से पहले भी BJP की विधायक रह चुकी हैं लुईस मरांडी
- 2019 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से लड़ी थीं, लेकिन हरा दिया था हेमंत सोरेन ने
Dumka : बेरमो और दुमका विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभी इन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नॉमिनेशन का दौर चल रहा है. मंगलवार दुमका विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार लुईस मरांडी ने भी नॉमिनेशन फाइल कर दिया. इससे पहले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनका उत्साह बढ़ाया. इनके अलावा लुईस मरांडी के समर्थक भी इस दौरान मौजूद थे, जो काफी उत्साह में थे.
सबसे पहले भगवान को किया याद
मंगलवार को नॉमिनेशन फाइल करने से पहले लुईस मरांडी ने भगवान को याद किया. सुबह-सुबह वह शिवपहाड़ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और पंडित जी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके समर्थकों ने भी भगवान की शरण ली. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लुईस मरांडी ने नॉमिनेशन फाइल किया.

इसे भी पढ़ें-दिलचस्प होगा बेरमो का मुकाबला : राजेंद्र सिंह का परिवार 9वीं बार तो बाटुल 5वीं बार मैदान में
JMM के बसंत सोरेन से होगा BJP की लुईस मरांडी का मुकाबला
बता दें कि लुईस मरांडी दुमका विधानसभा सीट से पहले भी भाजपा की विधायक रह चुकी हैं. 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भी लुईस मरांडी दुमका विधानसभा सीट से लड़ी थीं, लेकिन वह चुनाव हार गयी थीं. तब इस सीट पर झामुमो से हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में हेमंत सोरेन ने इस सीट से अपनी विधायिकी छोड़ दी थी, जिसकी वजह से यह सीट खाली पड़ी थी. अब इसी सीट को भरने के लिए तीन नंवबर को उपचुनाव होने जा रहा है. इस उपचुनाव में दुमका सीट पर भाजपा की प्रत्याशी लुईस मरांडी का मुकाबला झामुमो के बसंत सोरेन के साथ होगा.
इसे भी पढ़ें-हेमंत ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे




