BusinessCorona_UpdatesNational

कारोबारी विनोद खोसला भारत को ऑक्सीजन  के लिए एक करोड़ डॉलर दान करेंगे

Houston : भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति कारोबारी विनोद खोसला भारत में अस्पतालों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक करोड़ डॉलर की राशि दान करेंगे.

 

भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक खोसला भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लगातार मदद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः इस भाजपा विधायक की संपत्ति है झोपड़ी, तीन गायें और तीन बकरी

 

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि लोगों के जीवन को बचाने की आवश्यकता है क्योंकि और देरी करने से अब और लोगों की मौत होगी.

 

खोसला ने कहा, ‘‘भारत को देने के लिए यह पर्याप्त नहीं है. उन्हें हर दिन भारत भर के गैर लाभकारी एवं अस्पतालों से 20,000 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,000 सिलेंडर, 500 आईसीयू बिस्तर, 100 वेंटिलेटर, 10,000 बिस्तर के कोविड सेंटर के लिए अनुरोध मिल रहा है. हमें तत्काल बहुत कुछ करने की जरूरत है.’’

इसे भी पढ़ेंः नये मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था नहीं हुई ठीक तो केवल 480 सीटों में होगा एडमिशन

 

उन्होंने बताया कि खोसला परिवार ‘गिव इंडिया’ पहल के तहत एक करोड़ डॉलर की राशि देगा और वह अन्य लोगों से भी तत्काल मदद करने की आशा करता है.

 

भारत अभी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और रोजाना तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं तथा कई अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं बिस्तरों की कमी है.

इसे भी पढ़ेंः वैक्सीनेशनः झारखंड में 18+ के लिए 250 करोड़ की लागत से 50 लाख डोज टीके का आर्डर

Related Articles

Back to top button