JharkhandRanchi

नगर निगम के बस डिपो में अगलगी, 4 बसें जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

Ranchi : रांची नगर निगम शहर के लोगों को सिटी बस की पूरी सुविधा नहीं दे पा रही है. दूसरी ओर बकरी बाजार में पड़े सिटी बस के रखरखाव में भी निगम पूरी तरह बेबस नजर आ रही है. यही वजह है कि आज बकरी बाजार के स्टोर रूम में पड़े सिटी बस में सोमवार को आग लग गयी. जिससे बकरी बाजार स्थित नगर निगम के बस डिपो में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग इतनी तेजी से फैली की एक साथ चार बसें जलकर राख हो गईं. आग लगते ही आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की मदद से आग  पर काबू पाया गया. हालांकि दमकल की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक चार सिटी बसों में आग लग गयी.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में जारी है भूख से मौत का सिलसिला- भोजन का अधिकार अभियान

करीब 24 लाख का हुआ नुकसान

निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक सिटी बस को ख़रीदने में करीब 6 लाख का खर्च आया था. इस हिसाब से इन चारों जले हुए सिटी बस से निगम को करीब 24 लाख का नुकसान हो गया है.

सिटी बस चलाने को लेकर निगम को होती रही है परेशानी

मालूम हो कि पहले भी इन सिटी बसों को चलाने में निगम को काफी परेशानी होती रही है. जहां पहले सुरेश सिंह बस ऑपरेटर ने इन बसों को चलाने से मना कर दिया था. वहीं इन दिनों किशोर मंत्री ने भी बस भाड़ा नहीं बढ़ाने की वजह से शहर में चल रही 25 सिटी बसों के संचालन से मना कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – पिता की कंपनी “जोहार” जब विवादों में आयी तो किया किनारा, अब उसे ही अपनी उपलब्धि बता रहे हैं मंत्री…

हो सकता था बड़ा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दिन के करीब 1:20 के आसपास बकरी बाजार स्थित नगर निगम के बस डिपो से अचानक धुआं उठने लगा. इसके बाद आनन-फानन में दमकल को आग लगने की सूचना दी गयी और फिर जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका.  यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भी आग लग सकती थी. लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते एक के बाद एक नगर निगम की चार बसें जलकर राख हो गयीं.

इसे भी पढ़ें – प्रदेश के 39 लाख किसान बेहाल, 10 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि हो गई है अम्लीय

आसामाजिक लोगों के कारण लगी आग

पूरे मामले को लेकर न्यूज़ विंग रिपोर्टर ने  सिटी बस की स्तिथि को देख रहे सिटी मैनेजर सौरभ कुमार से बात की. उन्होंने कहा कि बकरी बाजार के चारों ओर किसी तरह की कोई चारदीवारी नहीं है, इस कारण यहां पर आसामाजिक प्रवत्ति वाले लोगो का जमावड़ा लगा रहता है. दिन भर बस के अंदर गांजा पीने वाले लोग बस के अंदर बैठे रहते हैं उन्हीं में से किसी ने ज्वलनशील पर्दा तो वहां फेक दिया जिससे बस मे आग लग गयी.

Related Articles

Back to top button