JharkhandRanchi

बुंडू : बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, इलाज के दौरान युवक की मौत

Bundu: गुरुवार की बीती देर रात बुंडू थाना क्षेत्र के रेदा निवासी दीनू मुंडा 20 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. लगभग रात के 12:00 बजे अपाचे बाइक JH10BC7597 पर वह कहीं निकला हुआ था. वापस घर लौटने के क्रम में ओवर ब्रिज बुंडू के एक छोर पर बाइक डिवाइडर से टकरा गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर बुंडू पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

बताया जाता है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया था जिसे सर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई थी.

Related Articles

Back to top button