Read Next
07/02/2026
कोडरमा से एक सप्ताह से गायब 10 बिरहोर बच्चे गयाजी के चाइल्ड केयर में मिले
07/02/2026
कोडरमा में बिरहोर टोला के 10 बच्चे एक साथ लापता, पहले हल्के में लिया मामला, अब जांच में जुटी पुलिस
22/01/2026
रामगढ़: रेलवे में नौकरी पर आज कुलियों का ट्विटर अभियान, राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में निर्णय
21/01/2026
रामगढ़ : चितरपुर में नकली बजाज आलमंड तेल की सप्लाई का खुलासा, पुलिस की छापेमारी में सामग्री जब्त
21/01/2026
रामगढ़ : टेलीकॉम ऑफिस और स्टोर में चोरी, बैटरी, केबल चार्जर सहित कई कीमती सामान लेकर चोर फरार
20/01/2026
कोरडमा : लापता बालक का शव मिला, हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
14/01/2026
रांची धुर्वा से गायब हुए अंश और आंशिक 13 दिन बाद चितरपुर से सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार
10/01/2026
कोडरमा के तिलैया में कर्ज से परेशान व्यवसायी ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
09/01/2026
कोडरमा में सैलून संचालक पति पत्नी की दम घुटने से हुई मौत, कमरे में आग जलाकर सोने से हुई घटना
07/01/2026
कोडरमा: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 4 लोग गिरफ्तार
Back to top button
Raipur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गये हैं. वहीं एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआइ) शहीद हो गया है.
इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: 8 मई को गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154
मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शहीद
दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने शनिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए. इस घटना में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गये हैं.
सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गये.
इसे भी पढ़ें- गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 24 मौतें, केंद्र से अहमदाबाद पहुंचे दो विशेषज्ञ
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से नक्सलियों के शव व हथियार बरामद
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गये. बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर तथा दो अन्य हथियार बरामद हुए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद पुलिस अधिकारी की पार्थिव शरीर को राजनांदगांव जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ें- बाहर से बोकारो लौटे लोगों को अगर क्वॉरेंटाइन और जेल दोनों की हवा खानी हो तब ही 14 दिनों से पहले घर के बाहर पैर निकाले: DC