JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : शिखरजी तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल में बदलने के विरोध में जैन समाज ने निकाली विशाल प्रदर्शन रैली

Jamshedpur : जमशेदपुर मे जैन समाज के द्वारा सम्मेत शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाये जाने के विरोध मे विशाल प्रदर्शन रैली निकाली गई. जिला मुख्यालय पहूंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा है. सैड़कों जैन धर्म के महिला व पुरुष हाथों मे बैनर पोस्टर लेकर राज्य सरकार के फैसले का विरोध जताया. यह रैली साकची स्थित जैन भवन से निकलकर जिला मुख्यालय पहँची जहाँ ये प्रदर्शन मे तब्दील हो गई. जैन धर्म के लोगों ने कहा की झारखण्ड सरकार द्वारा सम्मेत शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल मे परिवर्तित करने का फैसला बिलकुल ही गलत है. इस तीर्थ स्थल से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है. इस तीर्थ स्थल के पर्यटन स्थल मे परिवर्तित होने से इसके गौरवशाली इतिहास प्रभावित होगा, पर्यटन स्थल बनने से यहाँ मांस मदिरा, नृत्य और अश्लील गीत आदि से पवित्र क्षेत्र मे प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, और इससे सभी की भावना आहात होगी, जिस कारण इस निर्णय को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए.

Related Articles

Back to top button