
Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में देर रात दनादन गोलियां चली है. यह मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर कॉलोनी की है जहां पर देर रात युवकों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की है. वहीं सन्नी नामक युवक के साथ मारपीट किया है. गोली चलाने वाले युवक का नाम लालू है. गोली चलने के बाद आयुष नाम का युवक पिस्टल को अपने पास लिया. गोली चलाने वाला युवक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है. इस मामले को वहां पर आसपास खड़े युवकों ने वीडियो बनाया जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में पिस्टल लिए हुए हैं और फायरिंग कर रहा है. वहीं इस वीडियो में मारपीट की घटना कैद हुई है. युवक के साथ मारपीट करते हुए घायल युवक को सड़क पर घसीटा गया. मामला बढ़ने के बाद पेट्रोलिंग टीम पहुंची और घायल युवक को अपने साथ ले गई.
घायल युवक का इलाज करा कर पुलिस ने छोड़ा
घायल युवकों को पेट्रोलिंग की टीम ने अपने साथ ले गई और नजदीकी अस्पताल में इलाज कराकर छोड़ दिया. हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों ने जब बताए गए अस्पताल में जाकर छानबीन किया तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि देर रात किसी भी घायल युवक का इलाज नहीं किया. इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि युवक की इलाज करा कर छोड़ दिया है.
घायल युवक सनी कुमार पिछले रात से लापता है. इस मामले को लेकर सनी के घर वाले काफी परेशान हैं और अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं. इस मामले को लेकर घायल युवक के परिजनों ने सुखदेव नगर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया है. सनी के परिजनों ने बताया कि लापता रहने के कारण काफी चिंतित हैं और अनहोनी की आशंका लग रहा है. इस मामले को लेकर परिजन थाना में मामला दर्ज कराया है और न्याय की मांग कर रहे हैं.
वरीय पदाधिकारी का बयान
इस मामले को लेकर रांची सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है. वीडियो में फायरिंग करता दिख रहा युवक की गिरफ्तारी होगी. वहीं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली और इस मामले की जांच कर जो भी दोषी होंगे उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.




