Dhanbad

धनबाद: मुहर्रम के मद्देनजर जोड़ापोखर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Dhanbad: मोहर्रम पर खेले जाने वाले अखाड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोड़ापोखर थाना प्रभारी बिनोद उरांव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च शुक्रवार की शाम जोड़ापोखर से लेकर, मुख्य बाजार डिगवाडीह, जामाडोबा, फुसबंगला, डुमरी, जीतपुर, बरारी सहित पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया. इस दौरान सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की गई.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: मुहर्रम को लेकर 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, 27 थाना, 2 ओपी में रहेगी विशेष निगरानी

इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने डिगवाडीह, जामाडोबा, फुसबंगला आदि बाजार में जगह-जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. कहा कि सभी लोग सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस कार्यवाई करेगी. इस दौरान एसआई सचिदानंद गुप्ता, राजेश रंजन, एएसआइ नीलकमल लकड़ा, प्रमोद यादव, ज्योति यादव, सबियल खेस आदि थे.

Related Articles

Back to top button