JharkhandRanchi

काली पूजा पंडाल में चली गोली, मची अफरा-तफरी

Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली में न्यू इंडियन क्लब काली पूजा समिति के सदस्य दीपक सिंह पर बदमाश ने गोली चला दी. इस गोलीबारी में दीपक बाल-बाल बच गए. गोली चलाने का आरोप टुट्टू सिंह नाम के व्यक्ति पर लगा है. गोली चलाने के बाद आरोपी टुट्टू सिंह मौके से फरार हो गया. घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है. पूजा पंडाल में गोली चलने की सूचना मिलने के बाद सुखदेवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि गोली चलने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : उड़ते मुर्गे ने युवक को मारा चाकू, ले जाना पड़ा अस्पताल, पैर में लगे तीन टांके

Related Articles

Back to top button