
Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा अंतर्गत मिट्टी मोरम पथ की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर रहा हैर। ग्रामीण इलाकों के गांव, कस्बों व टोलों में मनरेगा के तहत मिट्टी -मोरम की सड़कें फिर से बनाने की प्रकिया शुरू की जायेगी. सरकार का मानना है कि आवागमन को बेहरत करने और मानव दिवस सृजन के लिए यह जरूरी है.
वहीं, रोजगार सृजन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी इस कार्य को करने की योजना है. बता दें कि, विगत दिनों ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी विभाग के पदाधिकारियों को मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया था और मिट्टी-मोरम सड़क व बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए विस्तृत गाइडलाइन बनाने को कहा था.




