BokaroJharkhand

बीएसएल ने बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाया अभियान, खाली करायी गयी बस्ती, प्रशासन का इंकार

Ranchi : बोकारो जिले के विभिन्न सेक्टर में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को बाहर किया गया है. बीएसएल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी कि इस इलाके में कई लोग झोपड़ी बनाकर अवैध तरीके से रह रहे हैं. बस्ती में रहने वाले लोग अपनी पहचान छुपा रहे हैं और नयी-नयी बस्ती बना रहे हैं. प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को यह जानकारी दी कि गैर कानूनी तरीके से ये लोग रह रहे हैं और बीएसएल को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये लोग  बिजली चोरी कर रहे हैं और दिन प्रतिदिन इस बस्ती में घर बना दे रहे हैं जिसके बाद आज अतिक्रमण हटा अभियान चलाया गया.

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बीएसएल प्रबंधन के द्वारा जानकारी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया के सहारे सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि झारखंड की भूमि पर बढ़ता खतरा कब जागेगी सरकार. बोकारो समेत पूरे झारखंड में हालात बेहद चिंताजनक है. बीएसएल एरिया में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक अस्थाई बसे जा रहे हैं जिससे न केवल सुरक्षा बल बल्कि प्रशासनिक तंत्र पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बीएसएनल के डीएम करनाल शेखावत ने भी इस बढ़ते खतरे पर चिंता जताई. उनके शब्दों में साफ है कि हालात काबू से बाहर हो रहे हैं. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की वोट बैंक की राजनीति ने झारखंड को सुरक्षा अवस्था और अंधकार की ओर धकेल दिया है. यह माटी, यह रोटी, यह पहचान, कोई सौदा नहीं है. इतिहास गवाह रहेगा जो झारखंड के अस्तित्व से खिलवाड़ करेगा उसे माफ नहीं किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button