
Jamshedpur : बिरसानगर जोन नंबर 3-बी स्थित हाथी घोड़ा रोड में मछली मार्केट के समीप बुधवार की तड़के ब्राउन शुगर सप्लायर 22 वर्षीय अनिकेत तिवारी उर्फ नन्हू तिवारी की अपराधियों ने पत्थर से कुचकर और गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक का आपराधिक इतिहास था. बताया जाता है कि वह बिरसानगर और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में फायरिंग और चोरी के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल ब्राउन शुगर सप्लाई के धंधे में लिप्त था.
इसे भी पढ़ेंःमहंगाई की मारः LPG सिलेंडर की कीमत में फिर इजाफा, 25 रुपये की बढ़ोत्तरी, अब रांची में 942 रुपये में सिलेंडर
इसी मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने बीते 24 अगस्त को सूरज यादव उर्फ बच्चा को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस को नन्हू तिवारी की तलाश थी. नन्हू तिवारी के पिता ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले जेल में बंद सूरज यादव के भाई और उसके साथियों नें उसके साथ मारपीट की थी. उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने उसके बेटे की हत्या की है.
इसे भी पढ़ेंःTokyo Paralympics : 53 वर्षों में भारत ने जीते 12 पदक, 2021 में अब तक 10, अभी 23 स्पर्धा में लेना है भाग
दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते देर रात सुनियोजित ढंग से रोड की लाइट बंद कर दी गयी थी. इसी बीच किसी के चिल्लाने की आवाज आई. उसके थोड़ी देर बाद तीन चार युवकों को भागते हुए हुए भी देखा गया. उसके बाद नन्हे की हत्या का मामला सामने आया. इस घटना के बाद एसएसपी डॉ एम तमिल वानन और बिरसा नगर थाना प्रभारी तरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. इस दौरान नन्हू के परिजनों ने हंगामा भी किया. उसकी मां ने पुलिस से धक्कामुक्की की, जबकि शव उठाते समय मृतक के पिता ने पुलिस से हाथ जोड़ कर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और उसे सजा देने की मांग की. पुलिस थाने में मामला दर्ज कर अनिकेत उर्फ नन्हू तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



