
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शात्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो के रहने वाले शेख फकरूद्दीन ने छोटा अस्तूरा से बकाया 2300 रुपये की मांग तो उसने उस्तरा से हमला करके घायल कर दिया. घटना के बाद फकरूद्दीन ने इसकी लिखित शिकायत कदमा थाने में की गयी है.
दोनों हैं कान्वाई चालक
शेख फकरूद्दीन और छोटा अस्तूरा उर्फ अनवर हुसैन उर्फ लड्डन दोनों कान्वाई चालक हैं. वह कदमा टेंपो स्टैंड के पास पिकनिक मना रहा था. इस बीच उसने अनवर से बकाया 2300 रुपये की मांग की. इसपर अनवर गुस्से में आ गया और उस्तरा से हमला कर दिया.
छोटा अस्तूरा गिरफ्तार
घटना के बाद जैसे ही मामला कदमा थाने तक पहुंचा, उसके बाद कदमा पुलिस ने छापेमापी करके छोटा अस्तूरा का गिरफ्तार कर लिया है. फकरूद्दीन का कहना है कि इसके पहले छोटा अस्तूरा का बेटा औरंजेब ने भी उसके साथ धोखाधड़ी की थी. छोटा अस्तूरा रविवार को कान्वाई लेकर बाहर जाने वाला था. इसके लिए उसे 4000 रुपये एडवांस भी मिले थे. एडवांस मिलने के बाद ही उसने अपने बकाया रुपये की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें- कदमा में कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, टीएमएच में भर्ती




