Jamshedpur

रोटरी स्टील सिटी कैम्प में 150 की हुई स्वास्थ्य जांच

Jamshedpur :  रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर की ओर से  प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. अपने नंबर को जानिए कैम्प का रोटरी क्लब की ओर से नियमित तौर पर आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में आयोजित कैम्प में गुरुवार को  150 लोगों की जांच की गई. इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य लोगों को रक्तचाप और डायबिटिज के नंबर की जानकारी देना था. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की अध्यक्ष जलपा पारीख ने बताया कि इस दौरान, वजन, रक्तचाप, शुगर, ऑक्सीजन लेवल और हीमोग्लोबिन की जांच की गई. इस दौरान अध्यक्ष जलपा पारिख के अलावा सचिव जसरीन कौर, शिवानी गोयल, निकिता, अनुजा सिंहानिया, हेतल अडेसरा, करिश्मा टांक, उदित अग्रवाल, विवेक चंदन, शरणजीत कौर औऱ स्वर्णा, एसआरके कमलेश, राज अमन आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- प्रेम जाल में फंसा कर पहले पति से कराया तलाक, 6 वर्षों तक लिव इन में रहते हुए शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

Related Articles

Back to top button