JharkhandRanchi

विदाई के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, दोनों ने थाना में किया सरेंडर

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र में एक अजीब सा मामला सामने आया कि सब लोग सन्न रह गये. दरअससल शादी के बाद विदाई करके जा रही दुल्हन को बीच रास्ते से ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. जिसके बाद दुल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार के बीच अफरा-तफरी मच गई. प्रेमी का नाम असीम मिंज है.

लेकिन अब दोनों ने इटकी थाना में समर्पण कर दिया. दोनों के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने परिजनों को थाना बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है. वहीं दुल्हन को लेकर भागने के मामले में दूल्हा बंधन उरांव शिकायत करने धुर्वा थाना पहुंचा था. गौरतलब है कि रविवार की रात के करीब 8 बजे के आसपास दुल्हन अपने प्रेमी असीम मिंज के साथ विदाई के बाद फरार हो गई थी.

इसे भी पढ़ें – चाईबासा के एएसपी अभियान मनीष रमण पर नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप, काम से हटाये गये

प्रेमी के साथ रहना चाहती है लड़की

इस मामले में इटकी की थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों ने  थाने में सरेंडर कर दिया है. दोनों के परिजनों को बुलाया गया है और बातचीत की जा रही है. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और शादी से पहले लड़की ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को भी दी थी.

साथ ही दुल्हन ने बताया कि घर वालों को सबकुछ बताने के बावजूद उन्होंने शादी करवा दी. जिसके बाद उसने इस तरह का   का कदम उठाया. लड़की का कहना है कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है और वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भागी थी.

इसे भी पढ़ें – राज्य में तीसरे चरण के मतदान बाद जेएमएम और कांग्रेस का दावा, महागठबंधन की जीत सुनिश्चित

रास्ते से फरार हुई थी दुल्हन

धुर्वा थाना क्षेत्र से शादी के बाद विदाई करके जा रहे दुल्हन को प्रेमी और उसके दोस्तों ने रास्ते से ही लेकर फरार हो गया. प्रेमी ने लड़के और उसके परिजनों के साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद लड़की को लेकर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि प्रेमी असीम मिंज ने दोस्तों के साथ दुल्हन की सहमति से उसे ले भागा था. दूल्हा बंधन उरांव खूंटी का रहने वाला है और दुल्हन नगड़ी लावेद की है.

बताया जा रहा है निर्माणाधीन हाईकोर्ट के पास पहले से ही लड़की का प्रेमी और उसके साथी मौजूद थे. जैसे ही दुल्हन गाड़ी वहां पहुंची, तो पहले से उसके प्रेमी और दोस्तों ने गाड़ी रूकवायी और फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के 31 विभागों में से मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास 16 विभाग

Related Articles

Back to top button