Giridih

गिरिडीह पुलिस ने जमशेदपुर से चोरी की सुमो गाड़ी से बैरियर तोड़कर भाग रहे दो अपराधियों को दबोचा, पूछताछ में खोले कई राज

Giridih: राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से सुमो गोल्ड की चोरी कर गिरिडीह पहुंचे दो अपराधियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालाकि गिरफ्तारी से पहले दोनो इसी सुमो गोल्ड से पपरवाटांड में पुलिस को देखते हुए नगर निगम के टोल टैक्स वसूली बेरियर को तोड़ कर फरार हो गए थे. इस दौरान दोनों अपराधी बेरियर तोड़ कर बेंगाबाद थाना क्षेत्र की तरफ फरार होने का प्रयास किया. लेकिन तब तक उस इलाके में नाकेबंदी हो चुकी थी. लिहाजा, दोनों अपराधी दोबारा शहर की तरफ घुस गए. इस दौरान बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने ऑपरेशन चलाते हुए दोनो को मेट्रोस गली से दबोचा. जबकि दोनो के पास से चोरी का सुमो गोल्ड गाड़ी भी बरामद हो गया.

एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने रविवार को शहर के मेट्रोश गली से दोनों अपराधियों को सुमो गोल्ड गाड़ी के साथ दबोचा. वहीं अब पुलिस दोनों अपराधियो से पूछताछ कर रही है. दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ डकैती के कई केस दर्ज हैं. जबकि दोनों कुछ दिनों पहले ही वाहनों की चोरी के आरोप में जमशेदपुर के जेल से जमानत निकले है.

गिरफ्तार अपराधियो में जमशेदपुर के मानगो थाना इलाके के अलबेला गार्डन रोड निवासी मोहम्मद सफीक अली और मानगो के  उलीडीह निवासी राशिद हुसैन उर्फ चिकना है. पुलिस की माने तो चिकना के खिलाफ उलीडीह में हत्या और रंगदारी मांगने के साथ फायरिंग करने तक का भी केस दर्ज हैं. हालाकि जमशेदपुर से गाड़ी गिरिडीह क्यों आए, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button