
JAMSHEDPUR : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कुनकी रेलवे स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के बगल में एक शव पाया गया. शव की सूचना पाकर स्टेशन प्रबंधक ने इसकी जानकारी चांडिल जीआरपी और कांड्रा थाना को दी गई. सूचना पाकर कांड्रा पुलिस और कांड्रा आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जाता है कि कुनकी रेलवे स्टेशन प्रबंधक को किसी ने शव मिलने की सूचना दी थी. पुलिस आस-पास के इलाकों से लापता लोगों की जानकारी ले रही है. आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी ट्रेन से गिरा है जिससे उसकी मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : भाई-भाई के बीच जमीन विवाद में हुए झगड़े में चले ईट-पत्थर, एक की मौत




