Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

अवैध खनन मामला: दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की जमानत याचिका ED कोर्ट ने की खारिज

Ranchi: 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में  दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की जमानत याचिका ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी. इससे पहले दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.

दरअसल, हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में राहुल ने 2 जनवरी 2024 को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था , इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.  ईडी भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. बता दें कि प्रार्थी को अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को नन बेलेबल वारंट  जारी किया था. जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी. याचिका में उनकी ओर से कहा गया था कि वह ईडी को अनुसंधान में सहयोग करने के लिए तैयार है. हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में उसने ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था.

इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक रखी बरकरार

 

Related Articles

Back to top button