
Lohardaga : लोहरदगा जिले के उग्रवाद प्रभावित जुड़नी जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान गौतांग पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया. एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जुड़नी जंगल के गोतांग पहाड़ में सर्च अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी को मिला है अधिकार, फिर भी झारखंड कंबाइंड के भरोसे ले रहा एडमिशन
इसमें 10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद हुआ है. नक्सलियों द्वारा इसका प्रयोग आईईडी बम ब्लास्ट में किया जाता है.
बता दें कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. पुलिस अभियान को देखकर नक्सली जहां-तहां विस्फोटकों का जखीरा जंगल में छुपाकर भाग रहे हैं.
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई नक्सलियों की गिरफ्तारी और नक्सलियों के मारे जाने, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर टूट चुकी है.
इसे भी पढ़ें : UP के आधे नए मंत्री आपराधिक छवि वाले , शपथ पत्र में 22 मंत्रियों के खिलाफ क्रिमिनल्स केस की पुष्टि




